Sports Jharkhand
जकार्ता एशियन खेल : दीपिका कुमारी रिकर्व एकल के तीसरे दौर में हारी
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:57:20

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जकार्ता एशियन खेलों में गुरुवार का दिन रातू, रांची की दीपिका कुमारी के लिए अच्छा नहीं रहा। दीपिका रिकर्व महिला एकल के मुकाबलों के तीसरे दौर में हार कर बाहर हो गईं। दीपिका को चीनी ताइपेई की ली चियांग यिंग ने हराया। इस हार के बावजूद दीपिका के लिए पदकों की उम्मीद खत्म नही हुई है। रिकर्व महिला टीम और मिश्रित टीम के मुकाबलों में पदक की उम्मीद बनी हुई है। दूसरी ओर कंपाउंड महिला टीम के मुकाबले में सिल्ली की मधुमिता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपाउंड टीम क्वालीफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रही।