Sports Jharkhand
SGFI एथलेटिक्स में सदानंद व प्रीति ने जीता स्वर्ण, हुस्नआरा को रजत व अमन को कांस्य पदक 
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:27:44
पंजाब के संगरूर में चल रही 65वीं U 14/17 राष्ट्रीय SGFI एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के एथलीटों ने दो स्वर्ण समेत चार पदक जीते।बालक 17 वर्ष में 100 मीटर दौड़ में JSSPS के सदानंद कुमार ने 11.25 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। बालिका 14 वर्ष में हजारीबाग की प्रीति लकड़ा ने 5.25 मीटर की छलांग के साथ लंबी कूद का स्वर्ण जीता। इसी स्पर्धा में डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स केंद्र साहिबगंज की हुस्नआरा प्रवीण ने 5.18 मीटर लंबी कूद के साथ रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया। बालक 17 वर्ष वर्ग के 5000 मीटर पैदल चाल में 21 मिनट 50.57 सेकेंड समय के साथ रामगढ़ के अमन कुमार ने कांस्य पदक जीता।एथलीटों की उपलब्धि पर राज्य के एथलिट प्रशिक्षकों, खेल विभाग के तमाम अधिकारियों एवं राज्य-जिला एथलिट संघ के पदाधिकारियों ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।