sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com
चतरा/रांची
चतरा जिला समानांतर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अंडर 14 क्रिकेट टीम के चयन में अनियमितता का आरोप लगाया है। संघ ने जेएससीए द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गोपाल सहाय पर टीम के चयन में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। पदाधिकारियों ने कहा है कि सचिव के द्वारा ट्रायल और कैम्प आयोजित किये बगैर एक बार फिर से टीम का चयन प्रतिभावान खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। साथ ही पदाधिकारियों ने प्रिंस सिंह को टीम का कोच बनाकर भेजना जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों का अपमान बताया। पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन से करने की बात कही है। आरोप लगाने वालों में धर्मेन्द्र पाठक, इकबाल कासिम, विक्रांत शर्मा व मो. जुनैद समेत अन्य शामिल हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत