sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
सरकार की आँखों में धूल झोंककर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम को चमकाने का काम पूरे ज़ोर-शोर से चल रहा है। लेकिन काम करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग परसेंटेज की मांग को लेकर दहशत में हैं। व्यवधानरहित काम हो इसलिए ठेकेदार से कई बार एक तय रकम का तकादा किया जा चुका है। sportsjharkhand.com के भरोसेमंद सूत्रों की माने तो साई के एक प्रशिक्षक ने ठेकेदार से परसेंटेज की मांग की है। पैसा नहीं मिलने से नाराज़ प्रशिक्षक ने परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। ठेकेदार ने काम की निगरानी कर रहे अभियंताओं को भी इस बात की जानकारी दी। खबर है कि इसके बाद परसेंटेज लेने-देने को लेकर एक अभियंता और प्रशिक्षक के बीच जमकर कहासुनी भी हुई।
मिट्टी भरने के दौरान मिल गया था परसेंटेज
कुछ माह पहले भी स्टेडियम में मिट्टी भरवाने का काम कराने के दौरान भी ठेकेदार से एक अधिकारी के नाम पर परसेंटेज माँगा गया था। जब पैसा नहीं मिला तो मीडिया के माध्यम से प्रेशर बनाकर परसेंटेज वसूला गया था। बाद में ठेकेदार को पता चला कि जिस अधिकारी के नाम पर पैसा वसूला गया था, वहां तक पहुंचा ही नहीं। इसलिए ठेकेदार इस बार पूरी सावधानी बरत रहा हैं।
sportsjharkhand.com टीम के साथ तू-तू मैं-मैं
सोमवार को जब sportsjharkhand.com टीम बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंची तो चोर की दाढ़ी में तिनका कहावत को चरितार्थ करते हुए एक प्रशिक्षक तू-तू मैं-मैं पर उतारू हो गए। दो दिन पहले पोस्ट की गयी खबर को झूठा बताते हुए आधे घंटे तक ऑफिस स्टाफ के सामने ही प्रशिक्षक तू-तू मैं-मैं करते रहे। sportsjharkhand.com अपनी खबर पर मज़बूती से कायम है और इस तरह की गीदड़भभकियों से डराने की असफल कोशिश की भर्त्सना करता है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत