Sports Jharkhand
पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन : झारखंड की मनीषा ने जीता महिला एकल का खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:30:20

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड की मनीषा रानी तिर्की ने झारखंड की ही दियासी कांजीबिलिया को हराकर पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताब पहली बार जीता। ये पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन के इतिहास में पहला मौका है कि झारखंड के दोनों शटलरों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। होटवार के इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरूषों के वर्ग का खिताब यूपी के अभ्यांश सिंह ने यूपी के ही आंचल यादव को हराकर जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जैप के एडीजी रेजी डुंगडुंग और विशिष्ट अतिथि झारखंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने ट्राॅफी और गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर के प्रभाकर राव, पी आनंद बाबू, रथिन भाद्रा, एनके डे, उमा रानी पालित समेत संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद थे। 

विजेता व उपविजेता

महिला एकल - विजेता : मनीषा रानी तिर्की झारखंड, उपविजेता: दियासी कांजीबिलिया झारखंड. 

महिला युगल - विजेता : समृद्धि सिंह-श्रृति मिश्रा यूपी, उपविजेता:अशिंता भंडारी-हिमांशी रावत उत्तराखंड.

बालिका एकल - विजेता : अमिलोका सिंह यूपी, उपविजेता: यू पालित प. बंगाल

बालिका युगल - विजेता : समृद्धि सिंह-श्रृति मिश्रा यूपी, उपविजेता: अंशिता भंडारी-हिमांशी रावत उत्तराखंड.

पुरूष एकल - विजेता : अभ्यांश सिंह यूपी, उपविजेता: आंचल यादव यूपी.

पुरूष युगल - विजेता : बी यादव-तुषार शर्मा यूपी, उपविजेता: मोहित तिवारी-रोहित रतानी उत्तराखंड.

बालक एकल - विजेता : ध्रुव यादव उत्तराखंड, उपविजेता: आकाश ठाकुर बिहार.

बालक युगल - विजेता : आकाश यादव-हर्ष सिंह यूपी, उपविजेता: भवेश पांडे-तिरिस बिष्ट उत्तराखंड.

सीनियर मिश्रित युगल - विजेता : तुषार परमार-तपस्विनी सामंत यूपी, उपविजेता: मोहित तिवारी-हिमांशी रावत उत्तराखंड.

जूनियर मिश्रित युगल - विजेता : अभ्यान सिंह-श्रृति मिश्रा यूपी, उपविजेता:ध्रुव रावत-हिमांशी रावत उत्तराखंड.