Sports Jharkhand
गोपाल शरण नाथ शाहदेव मेमोरियल फुटबॉल का खिताब सरना क्लब सोलंकी को
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:28:23
sportsjharkhand.com टीम

रांची

सरना क्लब सोलंकी ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में ग्रीन गार्डन क्लब रामपुर को हरा स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव मेमोरियल फुटबॉल टुर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। बड़ा घाघरा, डोरंडा मैदान में घाघरा फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में सरना क्लब सोलंकी ने ग्रीन गार्डन क्लब रामपुर को 2-1 से हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव ने विजेता, उपविजेता और सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान वार्ड पार्षद लच्छु उरांव, भाजपा नेता सुनील फकीरा, रीझु कच्छप, दीपांकर, फागु कच्छप, संतोष, आयोजन समिति के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन भी अजय नाथ शाहदेव ने किया।