sportsjharkhand.com टीम रांची सिमडेगा
सिमडेगा पुलिस अब डंडे की बजाये हॉकी स्टिक से पुलिसिंग करने में जुटी है। हॉकी के प्रति लोगों के प्यार को देखते हुए उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र जलडेगा प्रखण्ड के गंगुटोली में रविवार को सोशल पुलिसिंग के तहत प्रखण्ड स्तरीय महिला हॉकी लीग का आयोजन किया गया। जिसमे जलडेगा प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से कुल 12 टीमो ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में जयंती उच्च विद्यालय गंगुटोली ने बोंगेरा को 5-0 से हराकर खिताब जीता। विजेता एवम उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक एवम् टीशर्ट पुरस्कार में दिया गया।इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक राजीव रंजन, एस पी अभियान निर्मल गोप, हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी, एसडीपीओ अमित कुमार, कमलेस्वर माझी, उमलेन डांग, फादर स्टीफन मिंज, फादर बेनेदिक कुजूर, केजीवी जलडेगा की आरती कुमारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
सिमडेगा और हॉकी एक दूसरे के पूरक हैं और इसीलिए गर्मी की छुट्टियों में सभी 10 प्रखंडों में सोशल पुलिसिंग के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं कराने की योजना है।
राजीव रंजन, एस पी सिमडेगा
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत