Sports Jharkhand
टैलेंट हंट सह प्रशिक्षण शिविर का आगाज़
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:12:28

sportsjharkhand.com टीम

रांची

GAIL इंडिया के तत्वावधान में इंडिया स्पीडस्टार के तीसरे सत्र के प्रशिक्षण शिविर का आगाज होटवार स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के मुख्य एथलेटिक स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ। खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची की मेयर आशा लकड़ा मौजूद थीं। GAIL इंडिया के सहयोग से नेशनल युवा को-आपरेटिव सोसाइटी ने राज्य के गांव में टैलेंट हंट के माध्यम से 5320 युवा खिलाडियों में से 162 खिलाडियों का चयन किया है। जिनका प्रशिक्षण खेलगांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में 4 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, खेल प्रेमी समेत कई अन्य अतिथि मौजूद थे।