Sports Jharkhand
SGFI स्कूल कबड्डी लीग के राज्य समन्वयक बनाए गए हरीश कुमार
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:14:14

sportsjharkhand.com टीम

रांची


एसजीएफआई ने 2019-20 में आयोजित होनेवाले स्कूल कबड्डी लीग के सफल संचालन/आयोजन के लिए हरीश कुमार को झारखंड राज्य का समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) बनाया है। स्कूल कबड्डी लीग के CEO एम एल साहू ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अधिकतम 20 और बालिका वर्ग में अधिकतम 16 टीम को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। सभी स्तर पर विजयी टीम के लिए नकद पुरस्कार का भी प्रावधान किया गया है। प्रतियोगिता SGFI और AKFI के नियमों के अनुसार खेली जाएगी। हरीश के मनोनयन पर सुशील कुमार,  चंचल भट्टाचार्य,  संजय कुमार झा, लक्ष्मण रजक बेनी मुंडा, काली कांत झा, एम त्रिपाठी, अनु पूर्ति, श्यामल दास, राजेश कुमार, संतोष कुमार, गुंजन कुमार, अब्दुसलाम, हकीम अंसारी, प्रदीप कुमार, उमेश दास, प्रदीप तिर्की, तपन रावत, बीरबल लोहरा, शिव सागर, राहुल सिंह, जयबारी, दीपिका कुजुर, कृष्णा साव समेत कई खेलप्रेमियों ने बधाई दी एवं शुभकामना दी हैं।