Sports Jharkhand
SGFI तैराकी : वैष्णवी ने जीता कांस्य
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:59:58
sportsjharkhand.com टीम

रांची

जमशेदपुर की वैष्णवी साहू ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हो रही 63वीं SGFI तैराकी प्रतियोगिता के U 19 बालिका 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में 36.53 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। झारखंड निर्माण के बाद पहली बार किसी ने तैराकी में पदक जीता है। शनिवार को भी वैष्णवी के पास 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतने का मौका था लेकिन उसे चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। मंगलवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक का मुकाबला होना है जिसमें वैष्णवी को एक और पदक मिलने की संभावना है।

वैष्णवी की इस उपलब्धि पर झारखंड तैराकी संघ के अध्यक्ष एन एन सिन्हा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक रामबालक सिंह और महासचिव शैलेन्द्र तिवारी समेत सभी पदहिकारियों ने खुशी जताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।