sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
मांडर के बुढ़ाखुखरा खेल मैदान में चल रहे पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2018-19 पर JFC जगन्नाथपुर, रांची ने कब्जा जमाया। बुधवार को फाइनल मुकाबले में JFC ने साक्षी खलखो जलेबी घाटी सरना टोली फुटबॉल क्लब कोयला रोमांचक मुकाबले में 1-0 गोल से पराजित किया। इससे पहले टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, मांडर बीडीओ विष्णुदेव कच्छप, मांडर थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई, बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती खलखो, शहीद की पत्नी विमला देवी, पूर्व मुखिया चेगड़े उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजयी टीम को शहीद की पत्नी विमला देवी ने 41 हजार नकद व शिल्ड देकर पुरस्कृत किया। वहीं उप विजेता टीम को बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती खलखो ने 21 हजार व शिल्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कई अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए।मौके पर आयोजन समिति के छोटू, फ्रांसिस जेवियर खलखो, पितरुस खलखो, लखो खलखो आदि ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत