Sports Jharkhand
दिव्यांग टी 20 : दूसरे मैच में भारत 15 रन से जीता
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:54:58

sportsjharkhand.com टीम

रांची

सोमवार को डिसेबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति के तत्वाधान खेले जा रहे अंतररास्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट CBM CUP 2016 के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 15 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। प्रतियोगिता का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 121 रन बनाए। बलराज ने 18,  गुलामदिन ने 17, मंदीप ने 20 और कैलाश ने 13 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मुनिरूज्जमान ने 4 जबकि अनुदिन ने 2 विकेट लिए। विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 18.4 ओवर में 106 रन पर सिमट गयी। सुमित ने 19, इमरान ने 19, अमीनूदीन ने 14, तीर्थो ने 15 और मोनी ने 12 रन बनाए। भारत की ओर से रविंदर और गुलामदिन ने 3-3 विकेट लिए जबकि कैलाश को 1 विकेट मिला। आज मैच के दौरान आसपास के छात्रों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। हॉस्टल के छात्रों ने भी ढोल-नगाड़े बजाकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।