Sports Jharkhand
LIFE STARTS @ 40, जमशेदपुर वेटरन फुटबॉल प्रतियोगिता 16 को
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:04:52

sportsjharkhand.com टीम 

जमशेदपुर

40 साल से ऊपर के युवाओं के लिए Be Fit and Be Happy के मूल उद्देश्य के साथ जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में 16 सितंबर को टिनप्लेट मैदान में वेटरन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 40 वर्ष से ऊपर के युवाओं के लिए जमशेदपुर में प्रतिवर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन में टाटा स्टील के खेल विभाग व जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC)द्वारा सहयोग किया जा रहा है। सभी निबंधित खिलाड़ियों को JFC प्रबंधन की ओर से निःशुल्क टी शर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता में 40 वर्ष से ऊपर वैसे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जो जिला फुटबॉल लीग नहीं खेल रहे हैं।

10-10 मिनट के दो हॉफ में होंगे मैच

प्रतियोगिता 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक खेली जाएगी। मैच 10-10 मिनट के दो हॉफ में खेले जाएंगे। मैच ड्रा होने की स्थिति में 3-3 पेनल्टी दी जाएगी इसके बाद सडेन डेथ से फैसला होगा। एक टीम में 15 खिलाड़ियों का निबंधन अनिवार्य रूप से कराना होगा। टीमों का निबंधन पहले आईये पहले पाईये के आधार पर होगा और 8 सितंबर निबंधन की आखिरी तारीख है। उक्त जानकारी जमशेदपुर वेटरन क्लब के सचिव अविनाश कुमार ने दी।