sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
CCL ढोरी एरिया से एथलेटिक्स, फुटबॉल व क्रिकेट की तीन खेल अकादमियों की आधिकारिक शुरुआत 13 अक्टूबर से हो जाएगी। CCL प्रबंधन उड़न परी पीटी उषा के हाथों ढोरी में तीनों अकादमियों की शुरुआत करना चाहता है। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को ही ढोरी में ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना तय है। इसी दौरान अकादमियों की घोषणा CCL CMD द्वारा की जाएगी। CCL अभी ढोरी एरिया में ही एथलेटिक्स, फुटबॉल व क्रिकेट की 3 खेल अकादमियां शुरू कर रहा है। आनेवाले एक-दो महीने में बड़का सयाल, नार्थ कर्णपुरा, पिपरवार व कुजू में से किन्ही दो एरिया में एथलेटिक्स, फुटबॉल व क्रिकेट की 3-3 खेल अकादमियां शुरू की जाएंगी।
स्पोर्टसझारखण्ड ने 15 जुलाई को ही
CCL प्रत्येक एरिया में खोलेगी खेल अकादमी, मंगलवार को करगली (बी एंड के) में होगी आधिकारिक घोषणा
शीर्षक से खबर के जरिये अपने पाठकों को बता दिया था कि CCL प्रबंधन को खेल की महत्ता समझ में आ गयी है वो तीन खेल अकादमियां खोलने जा रहा है।
डे बोर्डिंग की तर्ज़ पर होंगी अकादमियां
CCL अकादमियों की शुरुआत अभी डे बोर्डिंग के आधार पर शुरू करने जा रहा है। मतलब बच्चे अपने घर से आएंगे अभ्यास करेंगे और वापस घर जाएंगे। प्रत्येक अकादमी में 8 से 12 वर्ष आयु के 30 से 35 बच्चों को प्रशिक्षण, किट व प्रशिक्षक CCL के CSR फण्ड से उपलब्ध कराया जाएगा।
CMD की प्रबल इच्छा पीटी उषा के साथ मिलकर करें शुरुआत
CCL के CMD पीटी उषा के साथ मिलकर इन अकादमियों की शुरुआत करना चाहते हैं। इस निमित उनके आदेश पर CCL के अधिकारियों ने पीटी उषा से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुलाकात की लेकिन कुछ फलाफल नहीं निकल पाया है। पता हो कि पीटी उषा 59वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान चयनकर्ता के रूप में रांची पहुंची हुई हैं।अटकलों की मानें तो CCL CMD लोकसभा टिकट की दौड़ में पिछड़ने के बाद अब विधानसभा की टिकटदौड में शामिल होने की प्रबल इच्छा रखते हैं। ऐसे में उड़न परी के साथ तस्वीर खेल के रॉबिनहुड के तौर पर प्रचारित-प्रसारित करने के काम आएगी। नहीं तो CSR के प्रेजेंटेशन के दौरान चेहरा तो चमकाया ही जा सकता है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत