Sports Jharkhand
13 वी राज्य वुशु प्रतियोगिता में रांची टॉप पर
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:44:55

sportsjharkhand.com टीम

रांची

रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वी राज्य वुशु प्रतियोगिता के पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रविवार को धनबाद के स्टील गेट स्थित सामुदायिक भवन सीसीडब्लूओ में सम्पन्न प्रतियोगिता में चतरा की टीम दूसरे एवं मेज़बान धनबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के तकरीबन 200 खिलाड़ी एवम अधिकारियों ने भाग लिया। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रेल एसपी एच पी जनार्दन, विशिष्ट अतिथि मुकेश पांडे, प्रशांत बेनर्जी, विजय सिंह, तेजप्रकाश मिश्रा, रूपेश सिन्हा, आशुतोष पांडे, शरद कुमार समेत संघ के पदाधिकारियों ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।