sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
बिरसा मुंडा तीरंदाज़ी अकादमी की प्रशिक्षु और कक्षा तीन की छात्रा शिरिन स्नेह ने नौंवीं चेरूकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल नेशनल आर्चरी चैंपियनशीप में दो स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के तिरुपति के एसवी कला महाविद्यालय मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिरीन ने 10 मीटर तीरंदाजी प्रतियोगिता में 314 एवं 15 मीटर में भी 314 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता 9 वर्ष से 14 वर्ष के प्रतिभागियों के बीच आयोजित की गई थी और 210 प्रतिभागी भाग ले रहे थे। शिरीन की सफलता पर कोच शिशिर महतो ने कहा कि शिरिन के प्रदर्शन पर हमें गर्व है और भविष्य में वह और भी बेहतर करेंगी। पता हो शिरीन पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो की बेटी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत