Sports Jharkhand
श्रृष्टि राय बनी चैंपियंस ऑफ चैंपियंस, योगा जिनियस को ओवरऑल खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:48:07

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जिला योग संघ के तत्वावधान में सरला बिरला पब्लिक स्कूल माहिलौंग में सम्पन्न दो दिवसीय रांची जिला योग चौम्पियनशिप में योग जिनियस की श्रृष्टि राय ने चैंपियंस ऑफ चैंपियंस बनने का गौरव हासिल किया। योग जिनियस की टीम 31 अंक लेकर ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया। योगदा सत्संग महाविद्यालय की टीम 27 अंको के साथ उपविजेता व यूनियन क्लब 26 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गुरुनानक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में योग कुमार योगदा सत्संग के मोहित कुमार, योग कुमारी अकांक्षा, योगश्री केतन कुमार एवं योग सुन्दरी कोमल कुमारी को खिताब से नवाजा गया। प्रतिभागियों के बीच सरला बिरला स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर, डा. महेन्द्र कुमार राज, कौशीक दत्ता, सुशांत भट्ट, प्रज्ञा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार झा एवं अमरेन्द्र कुमार विकल ने किया। मौके पर डा. विभूति भूषण राय, पंकज प्रसाद, प्रदीप कुमार डे, सपन साव, अरुप, तपन, सुनील कुमार, निक्की रानी, रजनी बक्शी, डा. कृष्ण कुमार राय, सुशीत बनर्जी, सीमा राय, रमेश कुमार, जयदीप राज, गोवर्धन कुमार, रमेश कुमार, सुभाष कुमार, मधु राज, अमृता सिंह, सृजन कुमारी सहित योग प्रशिक्षक एवं योग प्रेमी उपस्थित थे। 


परिणाम इस प्रकार रहे

ग्रुप ए 

बालिका - श्रेया सिंह (प्रथम), श्रेया सिमरन (द्वितीय), श्रीजा सिंह (तृतीय)

बालक - मोहित कुमार (प्रथम), मनजीत सिंह (द्वितीय), रुपेश महतो (तृतीय)


ग्रुप बी 

बालिका -स्मृति कुमारी (प्रथम), निष्ठा कुमारी (द्वितीय), अंबिका कुमारी व अंकाक्षा चतुर्वेदी (तृतीय)

बालक - मोहित कुमार (प्रथम), सुजल सागर (द्वितीय), सुमीत उरांव (तृतीय)


ग्रुप सी 

बालिका - श्रृष्टि राय (प्रथम), यामनी कुमारी (द्वितीय), श्रृति (तृतीय)

बालक - रोहित कुमार (प्रथम), विक्रम कुमार (द्वितीय), उज्जवल कुमार व दिव्यांशु कुमार (तृतीय)