Sports Jharkhand
DISCIPLINE + KNOWLEDGE + ACTION = SUCCESS : राज्यवर्धन राठौर
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:57:03

sportsjharkhand.com टीम

रांची

होटवार स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाओं को देख प्रभावित हुए केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर शनिवार को मेंटॉर की भूमिका में दिखे। JSSPS खेल अकादमी के युवा खिलाड़ियों व स्टेडियम में मौजूद स्कूली बच्चों को उन्होंने सफलता का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्व पटल पर छाना है तो DISCIPLINE, KNOWLEDGE और ACTION से ही SUCCESS की राह आसान होगी। JSSPS के स्पोर्ट्स कैडेट्स से भी केंद्रीय खेल मंत्री काफी प्रभावित हुए और कहा कि झारखंड सरकार निजी क्षेत्र के साथ मिलकर अच्छा काम कर रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री व CCL बधाई का पात्र है। खेल मंत्री ने आस्वस्त किया कि भविष्य में रांची में राष्ट्रीय कैम्प लगाए जाएंगे। होटवार स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान JSSPS के लोगो का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर खेल सचिव राहुल शर्मा, निदेशक रणेन्द्र, उप निदेशक संदीप दोराईबुरु, आलोक कुमार समेत खेल विभाग के तमाम अधिकारी JSSPS से जुड़े अधिकारी-कोच व बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

झारखंड अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : खेल मंत्री

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि झारखण्ड में जिस तरह की सुविधा खेल के क्षेत्र में मिल रही है वो देश के लिए एक उदाहरण है। 12 वर्ष से कम उम्र में झारखण्ड सरकार खेल के टैलेंट खोज रही है। ऐसा काम पुरे देश में किया जायेगा। झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार पूरी मदद करने को तैयार है। 

CM और खेल मंत्री को बधाई : जयंत सिन्हा

केन्दीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलगांव में बेहतरीन सुविधाएं है, जिसका उपयोग यहां के खिलाड़ी कर रहे हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को धन्यवाद है। खेलो इंडिया में झारखण्ड का प्रदर्शन यह बताता है की भविष्य में देश को स्वर्ण और अन्य पदक मिलेगा। मंच पर रजत पदक विजेता खेल मंत्री, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुस डुंगडुंग व ओलंपियन मनोहर टोप्प्नो की उपस्थिति को ऐतिहासिक बताया।

आपके खेल मंत्री बनने से सकारात्मकता का संचार हुआ है : बाउरी

झारखण्ड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने स्पोर्ट्स कैडेट्स और खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र) बनने के बाद देश के खेल में सकारात्मक संचार हुआ है। उन्होंने भारत सरकार से तीरंदाज़ी व हॉकी का सेंटर फॉर एक्सीलेंस और पटियाला के NIS ट्रेनिंग का एक एक्सटेंशन सेंटर भी झारखंड में खोलने का आग्रह किया।