Sports Jharkhand
JSSPS ने ज़ारी की 200 बच्चों की लिस्ट, इन्ही में से चुने जाएंगे टॉप 100 कैडेट्स
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:19:00

sportsjharkhand.com टीम

रांची

राज्य सरकार और CCL के जॉइंट वेंचर झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) ने सत्र 2017-18 के लिए चल रही चयन प्रकिया के क्रम में टॉप 200 बच्चों की सूची जारी कर दी है। इन बच्चों में 118 बालक और 82 बालिकाएं शामिल हैं। इन्ही 200 बच्चों में से आखिरी रूप से 100 बच्चों का चयन किया जाएगा जो कैडेट्स के रूप में शामिल होंगे। 

पिछले दो माह से चल रही चयन प्रक्रिया का आखिरी दौर 27 मार्च को होटवार स्थित मुख्य स्टेडियम में होगा। जहाँ चयनित बच्चों का  शारीरिक, पढ़ाई और मनोवैज्ञानिक रूप से टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में पास होनेवाले छात्रों को ही आखिरी रूप से चयनित किया जाएगा। चयनित 200 बच्चों में सबसे ज्यादा लगभग 50 बच्चे रांची से हैं। जबकि पूर्वी सिंहभूम और जामताड़ा से एक भी बच्चों का चयन नहीं हुआ है।