Sports Jharkhand
झारखण्ड जूनियर वुशु टीम ने जीता गोल्ड समेत सात पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:54:38

कोयंबटूर में हुए 16वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुशु चौंपियनशिप में झारखंड वुशु टीम ने एक स्वर्ण और छह कांस्य पदक जीता है। इसमें विनोद ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं कांस्य पदक जीतने वालों में शिवम उरांव, अनामिका किस्पोट्टा, अनुभव तिग्गा, निखिल और रीता कुमारी शामिल हैं। झारखंड वुशु टीम के प्रदर्शन पर कुणाल बसु, सुनिल साहु, उदय साहु, शिवेन्द्र दुबे, शैलैन्द दुबे सहित सदस्य संघ के सदस्यों ने बधाई दी है।