sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रांची जिला सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रांची कॉलेज मैदान में खेले गए दोनों मैच बराबरी पर छूटे। कांके फुटबॉल अकादमी और बिजय क्लब के बीच हुए मुकाबले के 34वें मिनट में संतोष कच्छप के गोल की बदौलत बिजय क्लब ने बढ़त बनाई। लेकिन 46वें मिनट में शंकर पाहन ने गोल कर कांके को बराबरी पर ला दिया। मैच इसी स्कोर पर खत्म हुआ और दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े। दूसरे मैच में झारखंड ज्योति क्लब चुट्टू और नव झारखंड क्लब के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत