Sports Jharkhand
धौनी के 1800 रुपये बकाए मुद्दे पर JSCA बैक फुट पर, डक करने की रणनीति अपनाई
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:50:11

महेंद्र सिंह धौनी का JSCA के 1800 रुपये बकायेदार होने के मामले में अब सचिव बैकफुट पर नज़र आ रहे हैं। JSCA सचिव ने मंगलवार को TOI को ये बयान दिया है कि महेंद्र सिंह धौनी की आजीवन सदस्यता के एवज में GST के 1800 रुपये बकाए का मामला सदा सर्वदा के लिए खत्म हो गया है। लेकिन सचिव महोदय ने ये नहीं बताया कि भुगतान कब हुआ और किसने किया। बकौल सचिव बकाया 31 मार्च 2020 तक था, उसके बाद हमें पेमेंट मिल चुका है, हमने पेमेंट स्वीकार भी कर लिया है और मामला पूर्णतः खत्म हो गया है (देखें तस्वीर में छपी खबर)। मामला तूल पकड़ता देख JSCA ने इस मुद्दे पर अब डक करने की रणनीति पर चलने का मन बना लिया है। पेमेंट कब हुआ का जवाब सचिव महोदय ने नहीं दिया। अब सचिव के ताज़े बयान से कई सवाल खड़े होते हैं


1. बकाए का भुगतान कब हुआ ?


2. सचिव महोदय ने 31 अगस्त 2020 को न्यूज़ चैनल को बयान दिया कि धौनी का GST के एवज में 1800 रुपये बकाया है। मतलब पेमेंट 31 अगस्त या उसके बाद हुआ होगा।


3. चेक से या कैश से हुआ भुगतान ?


4. भुगतान जमशेदपुर JSCA मुख्यालय में हुआ या रांची HEC स्थित कार्यालय में


5. धौनी 14 अगस्त को ही रांची से चेन्नई के लिए रवाना हो गए तो उनका बकाया किसने चुकाया ?


आपको याद हो कि

sportsjharkhand.com ने सबसे पहले महेंद्र सिंह धौनी के कर्ज़दार होने संबंधी खबर छापी थी। जिसका शीर्षक था....


JSCA ने महेंद्र सिंह धौनी को बताया कर्ज़दार, मांगे 1800 रुपये

https://www.sportsjharkhand.com/news-show.php?rcode=1347