Sports Jharkhand
कीनियन-इथियोपियन तड़के के साथ रैनाथाॅन संपन्न, अगले वर्ष से दस गुणी होगी पुरस्कार राशि
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:19:36

sportsjharkhand.com टीम

रांची

ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग व राउंड टेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हाॅफ मैराथान रैनाथाॅन लंबी दूरी की दौड़ के लिए विख्यात कीनियन-इथियोपियन धावकों की धमक के साथ रविवार को संपन्न हो गया। 21 किलामीटर व 10 किलोमीटर की इनामी दौड़ में इथियोपिया और कीनिया के 5 एथलिटों ने पुरस्कार राशि पर कब्जा किया। 21 किलोमीटर पुरूष वर्ग में पहले तीन पायदानों पर, 10 किलोमीटर पुरूष वर्ग में प्रथम और 21 किलोमीटर महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर कीनिया-इथियोपिया के एथलिटों का ही कब्जा रहा। कीनिया और इथियोपियाई एथलिटों के अलावा इस वर्ष बड़ी संख्या में उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश व बंगाल से भी एथलिटों ने रैनाथाॅन में हिस्सा लिया। इससे पहले सुबह 6.30 बजे विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव, खेल मंत्री अमर बउरी व खेल खेल सचिव राहुल शर्मा ने फ्लैग दिखाकर हाॅफ मैराथन की शुरूआत की। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल सचिव राहुल शर्मा, एडीजीपी आशिष बात्रा, ओलंपियन सिल्वानुस डुंगडुंग व मनोहर टोप्पनो, खेल निदेशकरणेन्द्र कुमार, उप-निदेशक संदीप दोराईबुरू, अवर सचिव वेदरत्न मोहन समेत तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी, राउंड इंडिया के अध्यक्ष समेत मनप्रीत सिंह राजा एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही। 

अगले वर्ष से पुरस्कार राशि दसगुणी होगी : अमर बाउरी

खेल एवं युवा कार्य मंत्री अमर कुमार बाउरी ने रैनाथाॅन में देश व राज्य के बाहर के एथलिटों की बढ़ती रूची को देखते हुए अगले वर्ष से पुरस्कार राशि में दस गुणा बढ़ोतरी की घोषणा मंच से की। उन्होंने कहा कि रैनाथाॅन ने मात्र तीन वर्षों में प्रदेश से बाहर के एथलिटों के दिल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। रैनाथाॅन देश में आयोजित होनेवाले मैराथाॅन की बराबरी में आए इसलिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी जरूरी है। रैनाथाॅन के जरिए बाहर से आनेवाले एथलिटों को झारखंड के आतिथ्य व पर्यटन स्थलों से परिचय का भी मौका मिलेगा। पता हो कि अभी रैनाथाॅन में 21 किलोमीटर वर्ग में 51, 31, 21 व 10 किलोमीटर में 31, 21 व 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। 

अनमोल को मिला अनमोल तोहफा

लोहरदगा से आए 13 साल के अनमोल ने अपने अनमोल प्रदर्शन से आयोजकों का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया। अनमोल ने 21 किलोमीटर की फिनिशिंग लाइन जैसे ही क्राॅस कि वो चर्चा का विषय बन गया। खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने अनमोल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उसे मेडल के अलावा 11 हजार रुपये के पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया गया। अनमोल के अलावा चिरौंदी के 10 वर्षीय आदित्य बांडो ने भी पांच किलोमीटर की दूरी पूरी की और उन्हें भी खेल मंत्री ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल मंत्री ने दोनों ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए खेल निदेशक को निर्देशित भी किया। 

अगले वर्ष से और बेहतर होगा रैनाथाॅन : राहुल शर्मा

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा ने आश्वस्त किया कि अगले वर्ष से और बेहतर तरीके से रैनाथाॅन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी कमियां रह गई हैं उन्हें दूर किया जाएगा और देश के टाॅप मैराथाॅन में रैनाथाॅन का नाम शामिल कराने का हमारा प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने रैनाथाॅन के सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों के अलावा राउंड टेबल इंडिया से जुड़े तमाम लोगों के अलावा तकनीकी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। 

5000 एथलिटों ने लिया भाग

आॅनलाइन व आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन में 5000 से ज्यादा लोगों ने निबंधन कराया था और लगभग 5000 लोगों ने रैनाथाॅन में हिस्सा भी लिया। 10 किलोमीटर की दौड़ मंे सबसे ज्यादा लगभग 2000 एथलिटों ने हिस्सा लिया। इनमें 10 साल के बच्चों से लेकर 65-70 साल तक के चीर युवाओं ने भी हिस्सा लिया। 

11 फरवरी को बोकारो में हाॅफ मैराथन का आयोजन

रांची के अलावा बोकारो में 11 फरवरी को हाॅफ मैराथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। खेल मंत्री अमर बाउरी ने रैनाथाॅन में भाग लेनेवाले समस्त एथलिटों को बोकारो हाॅफ मैराथाॅन में भाग लेने के लिए मंच से आमंत्रित भी किया। 

 


परिणाम

10 किलोमीटर पुरूष

मिकियास येमाता (इथियोपिया) 28.47 मिनट

शुभंकर घोष 29.34 मिनट

राजेन्द्र नाथ 29.49 मिनट

10 किलोमीटर महिला

प्रतीमा टुडूू (कोलकाता) 35.56 मिनट

शांति राय (यूपी) 36.08 मिनट

किरण चैहान (उत्तराखंड) 36.12 मिनट

21 किलोमीटर पुरूष

सिमोन किप्लागा (कीनिया) 1 घंटा 2.22 मिनट

सोनो तोमेर (इथियोपिया) 1 घंटा 2.38 मिनट

सेमोन नटार (इथियोपिया) 1 घंटा 5.02 मिनट

21 किलोमीटर महिला

मोनिका चैधरी 1 घंटा 17.41 मिनट

पूजा मंडल 1 घंटा 19.46 मिनट 

सेसिला वांगुज वारूमियो (कीनिया) 1 घंटा 22.28 मिनट