sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
दीपिका सोरेंग के 5 और प्रिया डुंगडुंग व प्रमोदिनी लकड़ा के 4-4 गोलों की बदौलत झारखंड ने मध्यप्रदेश को रौंद हरियाणा के हिसार में चल रही 8वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सोमवार को झारखण्ड ने अपने चौथे और अंतिम लीग मैच में मध्यप्रदेश को 16-0 के बड़े अंतर से पराजित कर ग्रुप टॉपर बनते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। झारखण्ड की ओर से दीपिका सोरेंग ने 7वे, 11वे, 16वे, 20वे और 28वे मिनट में, प्रमोदिनी लकड़ा ने 12वे, 27वे, 39वे तथा 41वे मिनट में, प्रिया डुंगडुंग ने कुल 13वे, 29वे, 35वे और 44वे मिनट में, पूनम मुंडू ने 58वे तथा 68वे तथा काजल बड़ा 63वे मिनट में गोल दागा। टीम की सफलता पर हॉकी पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए नॉक आउट मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत