Sports Jharkhand
JSSPS के प्रशिक्षु तीरंदाजों से मिले खेल मंत्री अमर बाउरी
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:22:37

sportsjharkhand.com टीम

रांची

शुक्रवार को खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी JSSPS के प्रशिक्षु तीरंदाजों से मिलने पहुंच गए। प्रैक्टिस के दौरान अचानक अपने बीच खेल मंत्री को पाकर प्रशिक्षुओं व उनके कोच काफी उत्साहित नज़र आये। इस दौरान कोच व खिलाड़ियों ने खेल मंत्री को तीरंदाज़ी प्रशिक्षण की बारिकियों से अवगत कराया। खिलाड़ियों ने निशाना साध कर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दरअसल खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए होटवार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। जैसे ही प्रशासनिक भवन से आगे गाड़ी बढ़ी बाईं ओर मैदान में तीरंदाज़ी का अभ्यास जारी था और खेल मंत्री गाड़ी रुकवाकर तीरंदाज़ के प्रशिक्षुओं के बीच पहुंच गए।