sportsjharkhand.com टीम रांची देशभर के आदिवासी इलाकों में तीरंदाज़ी के विकास की संभावनाओं को तलाशने-तराशने के लिए झारखंड के चार खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों-खेल प्रशासकों को भारतीय तीरंदाज़ी संघ की राष्ट्रीय ट्राइबल एरिया डेवलपमेंट कमिटी में जगह दी गई है। ओलंपियन रीना कुमारी, प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह व खेल प्रशासक नेहा महतो व बेली बोधनवाला को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। भारतीय तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाज़ी के विकास के लिए कुल 13 कमिटियों का गठन किया है। इन कमिटियों में झारखंड से जुड़े अर्जुन-द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजीवा कुमार सिंह आरचर्स कमिटी व सिलेक्शन कमिटी में, पूर्णिमा महतो कोचेज़ कमिटी में, ओलंपियन रीना कुमारी, नेहा महतो, बेली बोधनवाला, एल मूर्ति तकनीकी कमिटी में तथा प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह ट्राइबल एरिया डेवलपमेंट कमिटी में सदस्य मनोनीत किये गए हैं जबकि प्रशासक सुमन चंद्र मोहंती तकनीकी कमिटी के कन्वेनर व संविधान व नियम कमिटी के सदस्य मनोनीत किये गए हैं। अध्यक्ष होने के नाते अर्जुन मुंडा कई कमिटियों के चेयरमैन होंगे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत