Sports Jharkhand
सेपक टकरा की AGM में संस्था के विस्तार पर चर्चा
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:45:03

sportsjharkhand.com टीम

रांची

सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक आम सभा बरियातू स्थित मंडेलिया नगर में हुई जिसमें अगले सत्र में सेपक टकरा का लोहरदगा व गुमला जिले में विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पिछले सत्र में हुए क्रिया-कलापों पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सिल्ली, चतरा, धनबाद के उपस्थित प्रतिनिधियों को अपने जिले में ट्रेनिंग कैम्प एवम जिला प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्देश दिया गया। गर्मी की छुट्टियों में कैम्प लगाने और चयनित खिलाड़ियों को भुनेश्वर में अयोजित सेपक टकरा सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजे जाने का भी निर्णय लिया गया।

आम सभा में उदय साहू, प्रदीप खन्ना, चंचल भट्टाचार्य, विजय किस्पोट्टा, प्रकाश गोप, शिवेंद्र दुबे, जैकब सी जे, मनोज गुप्ता, मनोज साहू, वाहिद  अली, शशिकांत पांडे, रजि अहमद समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।