Sports Jharkhand
कराटे को बदनाम करनेवालों पर संघ करेगा कानूनी कार्रवाई : केके सिंह
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:16:09

sportsjharkhand.com टीम

रांची

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड (SKAJ) के महासचिव केके सिंह ने कराटे को बदनाम करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। रांची में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे वकील नागेश्वर राव द्वारा दिये गए बयान और भेजे गए मेल का अध्ययन कर रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पता हो कि गत शनिवार नागेश्वर राव ने केके सिंह और SKAJ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

सभी आरोपों को गलत और मिथ्या बताते हुए केके सिंह ने सभी संबंधित दस्तावेज भी दिए। उन्होंने करतेकारों से फ़र्ज़ी प्रतियोगिताओं से दूर रहने का भी आग्रह किया। प्रेस वार्ता के दौरान सेंसई मानस सिन्हा और सेंसई रणजीत केशरी समेत विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारी भी मौजूद थे।