Sports Jharkhand
राष्ट्रीय खेल घोटाले से नाम हटाने के लिए आर के आनंद-प्रभात शर्मा-संजय शर्मा ने रची थी साजिश !
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:18:42

sportsjharkhand.com टीम

रांची/नई दिल्ली: 

निगरानी द्वारा की जा रही राष्ट्रीय खेल घोटालों की जांच से आर के आनंद का नाम हटाने के लिए टीएफआइ के महासचिव प्रभात शर्मा और महिला खिलाड़ियों से यौन शोषण के आरोप में जमानत पर चल रहे संजय शर्मा ने निगरानी के अधिकारियों मिलकर साजिश रची थी ! ये खुलाशा आज दिल्ली के प्रेस क्लब में टीएफआइ के पूर्व पदाधिकारियों ने दर्जनों आडियो टेप के जरिए किया। टेप को सुनने से लगता है कि प्रभात शमा और संजय शर्मा निगरानी के अधिकारियों के संपर्क में थे और पूरी जानकारी आरके आनंद को दे रहे थे। मामला 35 लाख से शुरू होकर 15 लाख पर टिकता हुआ सुनाई दे रहा है। टेप 2013-14 के बीच का है, जिससे यह साफ होता है कि पैसे का लेन-देन हवाला कारोबारियों के जरिए किया गया था।

स्पोर्ट्सझारखंड .कॉम आपकी सहुलियत केलिए सभी आॅडियो टेप की ट्रांस्क्रीप्ट भी जारी कर रहा है 

पढिए 

दिनांक: 7 नवंबर 2013 को 

समय: दोपहर 1 बजकर 20.46 सेकेंड पर आर के आनंद और प्रभात शर्मा के बीच क्या बातचीत हुई

प्रभात शर्मा .  हां ठीक है सर


आर के आनंद .  कैसा चल रहा है


प्रभात शर्मा .  हां सब ठीक.ठाक है सर और


आर के आनंद .  दिवाली  सिवाली मनाई नहीं की अच्छी


प्रभात शर्मा .  हां सर हां सर बहुत अच्छा  सर सब  ठीक.ठाक हो गया सर


आर के आनंद .  चलो बताओ बताओ


प्रभात शर्मा . अब छठ पूजा का चल रहा है यह


आर के आनंद .   ओ तुम्हारी जय तुम्हारे यहां छठ पूजा बहुत तगड़ी होती है


प्रभात शर्मा . (हंसते हुए) वह पूजा हैए सर उससे तो हो गया है सब लगभग फाइनल सब सारा चीज तो हम लोग


आर के आनंद -जी


 प्रभात शर्मा . परसो गए थे है ना तब तो बात नहीं हुई  वह छठ पूजा मैं छुट्टी पर गया था हांलाकि बुला लिया था पहले प्रोग्राम सेट किया था अचानक गए थे बोले नहीं है फिर फोन पर आज बात हुई अभी


 आर के आनंद - है


 प्रभात शर्मा . तो उसने बोला देखिए आपका सब रेडी कर के रख दिए हैंए क्योंकि हाईकोर्ट का भी प्रेशर है बहुत हम लोगों को सबमिट करना ही है करना है अब सिर्फ रेडी करनी है आप खाली उसको कर दीजिए |


आर के आनंद - है


 प्रभात शर्मा . वह संजय से पहले वह 35 का डिमांड किया था तो संजय बोला


आर के आनंद . पागल हैयार


प्रभात शर्मा . नहीं तो इतना तो नहीं कर सकेंगे है ना इतना तो इंपॉसिबल है हम ही लोग करेंगे


 आर के आनंद - हां


 प्रभात शर्मा . बोला नहीं नहीं आप लोग क्यों कीजिए आप लोग क्यों कीजिएगा


आर के आनंद . बोल दो मैंने ही करना है |


प्रभात शर्मा . हम लोग नहीं नहींदेखिए हम लोग तो सब टोटल मैनेज कर रहे हैं डीआईजी साहब  को एडीजी साहब को सबको मैनेज कर रहे हैंए आप कहे तो अगर उनको क्लियर हम उनकोकहीं दिक्कत नहीं आने दे रहे हैं तो  संजय बोला देखिए सर  उतना तो नहीं कर पाएंगे


आर के आनंद . यह कौन कह रहा है कीडीण्आईण्जीण्  विण्आईण्जीण् मैनेज कर रहा है


 प्रभात शर्मा . वही वही सिन्हा


आर के आनंद . उसको बता दो कि मैंने बुलवा दिया है उन्हें अहमद पटेल से फोन करवा 

दिया है मेन अंदर से सबको पता है



 प्रभात शर्मा . अच्छा यह तो बोल रहा है  हम  तो  मैनेज कर लिए सब सारा मैनेज कर लिया सब


आर के आनंद . करने दो करने दो खुद सब करने दो


 प्रभात  शर्मा . हां तो


 आर के आनंद . करने दो करने दो जो बोलता है करने दो


प्रभात शर्मा . फिर वही बोला कि ऐसा ऐसाथा यह तो  संजय बोला सर  उसी समय का बात  हुआ था ठीक है सर एक बार बात कर लेंगे इस संबंध में तो वही बात करने के लिए हम लोग सोच रहे थे परसो बात कर लेंगे Face to face तो फोन पर उसने बोल दिया कि आपसे बात हो गई है हो गई है नाए आप उतना तो कर लीजिए और आ जाइए एक दो दिन में मंडे को हम put up कर देंगे मंडे को


 आर के आनंद - हां  तो कर देए  आर्डर करा और बाकी पैसे ले ले |


प्रभात शर्मा . तो यही बात हुआ था तो उसको सर आप कुछ Less Vess करवा  के कुछ 30 या मैक्सिमम कोशिश करेंगे तो 25 तक मैं नहीं तो 30 तक में सर


आर के आनंद . नहीं यारए  कितना पैसा तो देगा यार  20.25   मे करवाओ तो बढ़ाओ कहेगा इतने पैसे भी नहीं देने और  इतना पैसा नहीं कमाना और अभी बहुत खर्चा करना है


प्रभात शर्मा . सही बात है सर वही तो हम लोग


 आर के आनंद . हां हां  20 . 25 में खत्म कर यार


प्रभात शर्मा . अच्छा जो हम लोगों को  जो बात हुआ हुआ पोस्टिंग का अब वह दूसरे चैनल पर यह कर लिया हांलाकि ठीक ही हुआ उस पर बहुत ज्यादा खर्चा  पड़ जाता उसमें


आर के आनंद . ठीक ही है उसने किया उनको को रूल क्या हैए  रूल  ही नहीं हैए  हमारी जेब से कहां है हम से पैसे ले ले तू अपनी तरफ से दिखाना तुमने पैसे दिए हैं | 


प्रभात शर्मा . नहीं हमने कहा हम ही लोग कर रहे हैं  वह बोले  नहीं आप लोग कैसे कीजिएगा मैंने बोला कि हम लोग लाख दो लाख  ही कर सकते हैं 4 लाख 5 लाख तक                           कर सकते हैं तो बोला नहीं नहीं आप लोगों से  होगा नहीं  यह सब कहने की बात है आप उनको बोलिए है ना ऐसा ऐसा है और बहुत हिम्मत करके कर रहे                             हैं बहुत हिम्मत करके कर रहे हैं क्योंकि सारे लोग  लिखे हैं  उनके खिलाफ में पूरा बना हुआ है लेकिन हम आउट ऑफ way जाकर


आर के आनंद . है क्या खिलाफ  मेरे एक चीज तो बता मेरे क्या लिखा हुआ है |


 प्रभात शर्मा . नहींए वह जो सब लिखा हुआ है मतलब मैंने  क्या बोलते हैं जैसे कि देवेंदर ठाकुर था जो  मेन और करण जो था


आर के आनंद - हूं


प्रभात शर्मा .  यह दोनों  मैंने पूरा लिखा है हम ही इन्हें निकाल रहे हैंए मैंने पहले से ही जरा सा थोड़ा सा  भ्पदज रहता ना नहीं ठीक है या शक था जो भी है मैंने ऐसा कुछ नहीं क्लियर कट मतलब मिलीभगत में सब साथ में मिलकर हैए  जोकि एसोसिएशन के अध्यक्ष है |


आर के आनंद . तुम करा दो जितना तुम करा सकते हो  कम  करा दो यार  खत्म करो यार जेब से तो पैसे जाने हैए कह दो पैसे मैंने दिए हैं हमने नहीं देने हैं |


 प्रभात शर्मा . नहीं हम लोगों को यह लग रहा है कि यह


आर के आनंद . नहीं नहीं तुम  मतलब तुम बोलना कि  तुमने दिए हैं कहना मतए  कहना मत मैंने दिए हैं |


 प्रभात शर्मा . हां हां नहीं नहीं


आर के आनंद . पैसे जा रहे हैं हमारी जेब से समझ गए तो हम जो भी करेंए चोरी करेंए जो मर्जी कर ले हमारा आपका आपस का मामला है किसी का मतलब नहीं खुलकर      सामने नहीं आना चाहिए कुछ भी  हो उनका नाम नहीं आना चाहिए द्य  और  ले लो मुझसे पैसेए  कलेक्ट कर


प्रभात शर्मा . तो आप वैसे कब आने वाले हैं सर


आर के आनंद . मैं 12 को आ रहा हूं


प्रभात शर्मा . तो को आ रहे हैं ना तो12 को मेरे ख्याल से मंगलवार पड़ रहा है |


 आर के आनंद .  हूं


प्रभात शर्मा . शायद मंगलवार पढ़ रहा है तो उनको बोलते हैं आप ही से एक बार मंडे को फिर बात कर लेंगे सर तो आप ही  लेते चले आइएगा सर कैसा रहेगा 


 आर के आनंद . नहीं मैं ट्रेन  से तो नहीं  आ रहा हूंए  फ्लाइट से आ रहा हूंए  इलेक्शन के चक्कर में है ना समझा कर ट्रेन में तो पता नहीं चलता एकदम आओ          जाओ एक काम करो ना तुम आ जाओ फ्लाइट से उसकी इंडिगो कीए  जाते वक्त ट्रेन की बुक करा लेना |  ले लो मुझसे पैसे जा कर दे देना |


प्रभात शर्मा . अच्छा ठीक है सर हम ही समय निकाल लेते हैं


आर के आनंद . मैं किसी को बताना नहीं चाहता हिसाब तुम्हारे अलावा किसी को बताया ही नहीं है मैंने


 प्रभात शर्मा . ठीक है सर ठीक


 आर के आनंद . किसी को बताने की जरूरत नहीं है किसी ज्यादा बताना आगे बात ही नहीं करनी है किसी के यार


प्रभात शर्मा . ठीक है ठीक है


आर के आनंद -  ठीक है ना


प्रभात शर्मा . ठीक है सर


 आर के आनंद .  तो आ जाओ Inigo और ले जाना यहां से

प्रभात शर्मा . ठीक है सर तो हम उनसे बात कर लेते हैं वह भी छठ के बाद ही आएंगे


आर के आनंद . कोई बात नहीं


 प्रभात शर्मा . हां छठ शनिवार को खत्म हो क्या रहा है


आर के आनंद - ओके


 प्रभात शर्मा . शनिवार रविवार को आएगा तो फिर हम बात करते हैं ठीक है ना सर


 आर के आनंद . ठीक  है


 प्रभात शर्मा . ठीक ठीक है सर गुड day सर     


नोट: इस खबर के साथ नीचे आॅडियो क्लीपिंग्स भी डाली गयी है, जो कि दिल्ली के प्रेस क्लब में आज जारी की गयी। हमारा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं है, लेकिन पत्रकारिता के विहित मापदंडों के तहत जनहित में इस खबर का प्रकाशन किया जा रहा है।