sportsjharkhand.com टीम रांची बोकारो/रांची
आपसी विवाद में एक की हत्या और एक को गंभीर रूप से घायल करनेवाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और AJSU नेता अजय सिंह की पत्नी और बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम एसपी कार्तिक एस ने संवाददाता सम्मेलन में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी के दौरान अजय के ठिकानों से एक कार्बाइन, पांच पिस्टल व 35 कारतूस बरामद किया गए हैं। प्रारंभिक पुलिसिया जांच में ये सामने आई है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद है। जांच में ये बात भी सामने आई है कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी AJSU नेता अजय सिंह हथियार सप्लाई का काम भी करता था। पुलिस ने अजय की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
सकते में हैं अजय के साथी
अजय के इस कृत्य से उसके कई साथी सकते में हैं और उन्होंने sportsjharkhand.com से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्हें अजय से इस तरह के कृत्य की आशा नहीं थी। ऐसा किसी भी परिस्थिति में नही होना चाहिए था।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत