Sports Jharkhand
सुब्रतो कप पाकुड़ : उच्च विद्यालय पाकुड़िया ने बालक U 17 और कस्तूरबा ने बालिका U 17 का जीता खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:42:38

sportsjharkhand.com टीम

पाकुड़

उच्च विद्यालय पाकुड़िया ने जेजेएचएस अमड़ापाड़ा शहर घाटी को 5-0 से हराकर सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब कस्तूरबा विद्यालय पाकुड़िया ने जीता। मुख्य अतिथि SDO जितेंद्र कुमार देव और DSP नवनीत हेम्ब्रम ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर खेलकूद पदाधिकारी सुनीता किस्कु, ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष ए गांगुली, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुलटी, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला 20 सूत्री सदस्य शर्मिला रजक, रतन सिंह, झामुमो जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, अखिलेश चौबे, अभिषेक पांडे, उमर फारूक, संजू भगत, अशोक कुमार सिन्हा, नीरज हेंब्रम व बमभोला उपाध्याय समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे।