Sports Jharkhand
खेल से खिलवाड़ : कर्जन स्टेडियम में 40 लाख की मिट्टी पर 40 हज़ार के स्टोन डस्ट का पलीता
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:20:55

sportsjharkhand.com टीम

रांची/हज़ारीबाग


जी हां यही है हज़ारीबाग का वर्क कल्चर। हज़ारीबाग में खेल की दशा और दिशा सुधारने की गरज से कर्जन स्टेडियम को 90 लाख रुपये की लागत से सुधारा जा रहा है/था। खेल के मैदान को ठीक करने की गरज से 40 लाख की लागत से मिट्टी भराई गयी, वो भी घटिया मिट्टी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड आयोजन के लिए स्टोन डस्ट भरकर स्टेडियम की मिट्टी पलिद कर दी। सरकार एवम जनता के पैसे से ठेकेदारों का खेल जारी है और खिलाड़ी तमाशबीन बने रहेंगे। पूरे मामले  में वरीय पदाधिकारियों को कनीय पदाधिकारी और अभियन्ता झूठी सूचना देकर गुमराह भी करते है।

दो माह पहले खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद का दावा कि अब स्टेडियम में सिर्फ और सिर्फ खेल का आयोजन होगा, उसके अलावा कोई आयोजन नहीं होगा, स्टोन डस्ट के नीचे दबकर दफन हो गया। पैसों के खेल में मैदान को स्टेडियम बनाने के नाम पर परेड का मैदान बना दिया गया और अब फिर से स्टेडियम बनाने के नाम पर लाखों का वारा-न्यारा होगा।