Sports Jharkhand
JSCA के दो सदस्यों के तार पीएनबी घोटाले से जुड़े होने का शक, इडी की दबिश
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:49:57

sportsjharkhand.com टीम

रांची

PNB के हजारों करोड़ के चर्चित घोटाले में रविवार को केन्द्रीय जांच एजेंसी ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने रांची दो ज्वेलरी दुकानों पर दबिश दी। ED के अधिकारी जीइएल चर्च काॅम्प्लेक्स स्थित कुलदीप एंड संस भी बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंचे और देर रात तक दस्तावेजों की जांच करते रहे। खास बात ये है कि कुलदीप एंड संस से जुड़े दो व्यवसायी JSCA (झारखंड राज्य क्रिकेट संघ) के आजीवन सदस्य हैं जो क्रिकेट के विकास के लिए पिछले एक दशक (लगभग) से ज्यादा समय से अपना बहुमूल्य वोट देते आ रहे हैं। जी हां ! झारखंड में क्रिकेट के विकास के लिए वोट देना ज्यादा जरूरी है। ये दो सदस्य हैं अशोक वर्मा व राजेश कुमार वर्मा। JSCA के दस्तावेज बताते हैं कि सदस्यता संख्या 1345 और सदस्यता संख्या 1646 (वार्षिक रिपोर्ट 2016-17 के सदस्यों की सूची में क्रमशः क्रमांक संख्या 649 व 652) पर क्रमशः राजेश कुमार वर्मा व अशोक वर्मा का नाम दर्ज है (देखें तस्वीर)। दोनों भाई हैं और वर्षों से रांची में व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन राजेश कुमार वर्मा लातेहार से JSCA के आजीवन सदस्य बने/बनाए गए हैं जबकि अशोक शर्मा रामगढ़ से। JSCA की प्रशासनिक कुशलता का एक सशक्त उदाहरण !  

ED-JSCA सदस्यों का पुराना याराना !

ED की जांच औरJSCA सदस्यों के बीच याराना काफी पुराना रहा है। विष्वास ना हो तो देख लें पूर्व सीएम मधु कोड़ा से रिश्तों को लेकर कुख्यात भगोड़ा संजय चैधरी भी JSCA का आजीवन सदस्य था, जिसके खिलाफ भी ED समेत कई जांच एजेंसियां लगी हुई थी/हैं। मामला जब काफी गरमा गया तो संजय को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब JSCA के दो आजीवन सदस्य फिर से ED के निशाने पर हैं। लगभग दो साल पहले JSCA के एक और आजीवन सदस्य अभियंता विवेकानंद चैधरी (वार्षिक रिपोर्ट 2016-17 के सदस्यता क्रमांक 97) को एक अदालत ने आरइओ स्कैम में दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद भी विवेकानंद चैधरी को JSCA से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। 


राजेश वर्मा से सीधी बात

एसजे : राजेश जी आप और अशोक वर्मा जी में कोई रिलेशन है क्या ?

राजेश : जी हां, हम दोनों भाई हैं, अशोक जी मेरे बड़े भाई हैं।

एसजे : आप दोनों JSCA से भी जुड़े हैं क्या ?

राजेश : हां, हां ! हम दोनों JSCA से जुड़े हैं और आजीवन सदस्य हैं।

एसजे : JSCA के दस्तावेजों मंे आपका पता जीइएल चर्च काॅम्प्लेक्स बता रहा है, क्या ये सही है ?

राजेश : हां, हमारे दुकान का यही पता है। लेकिन आप कौन ?

एसजे : जी मैं खेल पत्रकार हूं, कुछ जानकारी क्राॅस कन्फर्म कर रहा था। आप लातेहार से सदस्य हैं ना ?

राजेश : जी.. जी आपको तो सब पता ही है फिर भी पूछ रहे हैं।

एसजे : और आपके बड़े भाई अशोक वर्मा जी रामगढ़ से आजीवन सदस्य हैं ?

राजेश : जी हां।