sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के मैनेजमेंट कमिटी की बैठक सोमवार को होगी। रांची के JSCA स्टेडियम में 12.30 बजे बैठक का वक्त मुकर्रर किया गया है। झारखंड बंद को देखते हुए कुछ पदाधिकारियों की उपस्थिति पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। सचिव देवाशीष चक्रवर्ती के हस्ताक्षर से 6 सितंबर को जारी पत्र में मुख्य एजेंडा SC द्वारा 9 अगस्त को दिए गए आदेश के अनुपालन है। इसके अलावा पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन और चेयर के आदेश से अन्य मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं।
COA ने भी जारी किया है निर्देश
स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम को जानकारी मिली है कि COA ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को 21 अगस्त को चेन्नई में IG रजिस्ट्रार के यहां निबंधित नए संविधान की प्रतिलिपि मेल किया है साथ में एक फॉरमेट भी भेजा है। जिसे भरकर COA को मेल करना है (देखें तस्वीर)। COA द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन ससमय करना JSCA की मज़बूरी है। पता हो कि SC ने BCCI को नया संविधान अडॉप्ट करने के लिए चार सप्ताह और राज्य संघों को एक माह का वक्त दिया था।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत