Sports Jharkhand
JSCA संविधान संशोधन के खिलाफ निबंधक महानिरीक्षक को शिकायत
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:11:50

रांची

sportsjharkhand.com टीम


सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों व सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त COA के निर्देशों के उल्लंघन को लेकर JSCA के खिलाफ निबंधक महानिरीक्षक (IG रजिस्ट्रार) के यहां शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता JSCA में कई पदों पर रह चुके सुनील कुमार सिंह ने शिकायत पत्र के साथ 127 पन्नों का संलग्नक भी लगाया है। शिकायत पत्र में आग्रह किया गया है कि 23 सितंबर को हुए SGM के बाद 5 अक्टूबर को निबंधक महानिरीक्षक के यहां JSCA संविधान में हुए बदलाव को तब तक निबंधित ना किया जाए जबतक इस संदर्भ में COA व सर्वोच्च न्यायालय का फैसला/निर्देश ना आ जाये। शिकायतकर्ता ने COA द्वारा बिहार क्रिकेट संघ को दिए गए निर्देशों का उदाहरण देते हुए आग्रह किया है कि वैसी परिस्थितियां झारखंड में पैदा ना हों इसलिए निबंधित करने में जल्दबाजी नहीं कि जानी चाहिए।  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों/आदेशों के आलोक में BCCI द्वारा निबंधित संविधान के आधार पर ही JSCA का संविधान निबंधित होना चाहिए लेकिन प्रस्तावित संशोधन में इसका ख्याल नहीं रखा गया है। शिकायत के साथ सर्वोच्च न्यायालय के 9 अगस्त के फैसले, JSCA के SGM में प्रस्तावित संविधान की प्रति, BCCI द्वारा 21 अगस्त को निबंधित कराए गए संविधान की प्रति, कम्पलायेन्स सर्टिफिकेट, बिहार क्रिकेट संघ के साथ हुए पत्राचार और JSCA द्वारा किये गए पत्राचार व मीडिया रिलीज़ की छाया प्रति भी लगाई गई है।


सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान हो और उसके अनुरूप ही JSCA के संविधान में हुए संशोधन सुनिश्चित हों, इसीलिये IG रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है।

सुनील कुमार सिंह, संयोजक, सेव स्पोर्ट्स झारखंड