Sports Jharkhand
CCL अंतर स्कूल आमंत्रण फुटबाॅल प्रतियोगिता : संदीप की हैट्रिक, डीएवी नागेश्वर क्वाफा में
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:38:33

sportsjharkhand.com टीम

रांची

संदीप टोप्पो की हैट्रिक की बदौलत डीएवी नागेश्वर पब्लिक स्कूल ने एमएमके उच्च विद्यालय, बरियातू को 4-0 से हराकर अंडर-16 CCL अंतर स्कूल आमंत्रण फुटबाॅल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। गांधीनगर के महात्मा गांधी क्रीड़ांगण में CCL की मेजबानी में हो रही U 16 प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में पहले हाफ गोलरहित बराबरी पर था लेकिन दूसरे हाफ के शुरूआत से ही डीएवी नागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपनी झोली में किया। मैच के 37वें मिनट में संजय महतो ने डीएवी नागेश्वर के लिए पहला गोल दागा इसके बाद संदीप टोप्पो ने मैच के 47वें, 58वें और 60वें मिनट में एक के बाद एक तीन गोल दाग टीम की जीत पक्की कर दी। बुधवार को खेले गए अन्य मैचों में आरटीसी उच्च विद्यालय ने फादर एगनल स्कूल को 3-1 से हराया। आरटीसी की ओर से कौशिक प्रकाश ने दो और बैजू हांसदा ने एक गोल किया जबकि एगलन स्कूल की ओर से आशिष गाड़ी ने एक गोल किया। हार के बावजूद मैच में शानदार प्रदर्शन करनेवाले आशिष गाड़ी को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आखिरी मैच में संत पाॅल स्कूल ने एसपीवीवी ओरमांझी को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। टीम के लिए आलोक कच्छप, मोहित तिग्गा, राम मुंडा और रवि कच्छप ने गोल किए। राम मुंडा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। 

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि CCL के GM वेलफेयर और IR वीएन प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। समारोह में 16 टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया जबकि इसी दौरान  डब्ल्यू जाॅन मल्टीपरपस उच्च विद्यालय के बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। डीएवी नागेश्वर स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभाकर मिश्रा, साई प्रभारी सुशील वर्मा, आदिल हुसैन, आशीष बोस, पार्थो भट्टाचार्य, वी प्रसाद, विमलेन्दू, रेफरी ओमप्रकाश ठाकुर समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। 

संदीप महतो बने मैन आॅफ द मैच

उद्घाटन मुकाबले में हैट्रिक जमानेवाले संदीप टोप्पो को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभाकर मिश्रा ने उन्हें मोमेंटे देकर सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह के बाद संदीप ने बताया कि वे उनकी टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी। 

प्रतियोगिता में 16 टीमें ले रही हैं भाग

पहली बार आयोजित हो रही फुटबाॅल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। नाॅक आउट आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्रुप ए में एमएमके उच्च विद्यालय, टीएस पब्लिक स्कूल, संत अल्बर्ट उच्च विद्यालय, जेएसएसपीएस, एस्काॅट, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, डीएवी नागेश्वर पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल। वहीं ग्रुप बी में डब्ल्यू जाॅन मल्टीपरपस स्कूल, आरटीसी उच्च विद्यालय, संत पाॅल उच्च विद्यालय, फार एंजेल स्कूल, एसपीवीवी स्कूल ओरमांझी, सेंट्रल अकादमी, बेथनी काॅन्वेंट स्कूल और संत मदर टेरेसा। 

बी डिवीज़न फुटबॉल लीग खेलेगी CCL

जिला क्रिकेट लीग के बाद अब CCL बी डिवीज़न लीग में भी पदार्पण को तैयार है। CCL के कुछ कर्मचारियों और कुछ बाहरी खिलाड़ियों को जोड़कर टीम बनाई गई है। बुधवार को टीम को फुटबॉल किट वितरित किया गया।


प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य मकसद युवा फुटबाॅलरों को अपनी प्रतीभा का प्रदर्शन करने का मंच उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी हम इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। 

आदिल हुसैन, खेल प्रबंधक, सीसीएल