Sports Jharkhand
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने JSCA स्टेडियम का किया मुआयना
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:57:17

sportsjharkhand.com टीम

रांची

ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच आगामी 16 से 20 मार्च तक होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के 4 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को JSCA स्टेडियम का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान BCCI और JSCA के पदाधिकारियों का दल भी मौजूद था। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के सदस्य 4 बजे स्टेडियम पहुंचे और लगभग 90 मिनट तक परिसर में रहे। टीम ने सबसे पहले मैदान और पिच का मुआयना किया। उसके बाद टीम ड्रेसिंग रूम, जिम और मीडिया सेंटर का भी एक-एक कर मुआयना किया। इसके अलावा टीम के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की। टीम ने मौजूद संसाधनों पर संतोष व्यक्त किया है। टीम वापस लौटकर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। किसी भी टेस्ट मैच से पहले इस तरह के दौरे प्रक्रिया का एक ज़रूरी हिस्सा हैं। पता हो कि ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी-मार्च में भारत के दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी। JSCA का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में सीनियर मैनेजर ऑपरेशन एडम फ्रेजर, एंटी करुपशन और सिक्योरिटी मैनेजर सिन कैरोल, क्रिकेट ऑपरेशन के प्रमुख सीन कैरी और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के ब्रेंडन ड्रियू मौजूद थे।