sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
नामकुम के आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में चल रही छठी राष्ट्रीय लॉन बॉल चैंपियनशिप व दूसरी राष्ट्रीय लॉन बॉल अंडर-25 चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखण्ड को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। झारखंड अंडर-25 बालिका में कांस्य पदक हासिल किया। इस वर्ग में मणिपुर स्वर्ण, दिल्ली रजत एवं असम व झारखंड को कांस्य मिले। वहीं खेले गये महिला पेयर्स में झारखंड की लवली चौबे व रूपा रानी तिर्की ने मणिपुर को 18-07 एवं बिहार को 37-02 से पराजित किया। महिला ट्रिपल में झारखंड की सरिता, फरजाना खान व कविता की तिकड़ी ने मध्यप्रदेश को 34-04, दिल्ली को 26-04 से हराया। पुरुष एकल में झारखंड के सुनील बहादुर ने पश्चिम बंगाल को 21-11, राजस्थान को 21-08 व उत्तरप्रदेश को 21-06 से पराजित किया। मेन फोर में झारखंड ने बिहार को 24-06 तथा उत्तरप्रदेश को 32-06 अंकों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत