Sports Jharkhand
बिशप हार्टमन मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, ब्लू व येलो हाउस जीते
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:37:10

sportsjharkhand.com टीम

रांची


शनिवार को बिशप हार्टमन एकेडमी में इंटर हाउस मिनी जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। क्लास 2 से क्लास 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का आगाज़ एकेडमी के प्राचार्य फादर टी किंडो और एकेडमी के मैनेजर फादर डोमिनिक ने युवा फुटबॉलरों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबला कांटे का रहा और निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के कारण पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। पहले मैच में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 3-1 के अंतर से हराया, दूसरे मैच के परिणाम का अंतर भी 3-1 का रहा जिसमें येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को हराया। प्रतियोगिता का आयोजन लीग  कम नाक आउट आधार पर किया जा रहा है।



परिणाम इस प्रकार रहा


ब्लू हाउस : 3

रेड हाउस : 1


येलो हाउस : 3

ग्रीन हाउस : 1