sportsjharkhand.com टीम रांची शमद ने 128 में से 106 रन बाउंड्री से बटोरे
शमद ने विस्फोटक पारी के दौरान 11 गगनचुंबी छक्के व 10 चौके लगाए। 128 रन की पारी के दौरान उन्होंने बाउंड्री से ही 104 रन जोड़े और 37 डॉट गेंदें खेलीं। शमद के 11 के 11 छक्के स्टैंड में जाकर गिरे। लंच तक शमद 72 गेंदों पर 128 रन बनाकर नाबाद थे।
शमद ने ड्रिंक्स ब्रेक व लंच के बीच ठोक डाले 103 रन
J&K के चौथे विकेट गिरने के बाद शमद बल्लेबाज़ी के लिए आए। शुरुआत में संभल कर खेलते हुए ड्रिंक्स तक 21 गेंदों में 25 रन बनाए। ड्रिंक्स के बाद तो चौकों-छक्कों की बारिश होने लगी और ड्रिंक्स से लंच के बीच शमद ने 51 गेंदों पर 103 रन ठोक डाले।
उत्कर्ष सिंह के एक ओवर में 30 रन
शमद ने अपनी पारी के दौरान सभी गेंदबाजों पर कहर बरपाया। उत्कर्ष सिंह व शाहबाज़ नदीम पर कुछ ज्यादा ही प्यार लुटाया। उत्कर्ष के एक ओवर में 4 छक्के 1 चौके की मदद से 30 रन ठोके। जबकि शाहबाज़ नदीम की 5 गेंदों को स्टैंड में भेजा।
असम के खिलाफ भी लगाया था विस्फोटक शतक
शमद ने इससे पहले दिसंबर माह में असम के खिलाफ भी 72 गेंदों पर 103 रन ठोक डाले थे। इस आक्रामक पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के भी लगाए। पता हो कि अब्दुल समद को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत