Sports Jharkhand
शहीद शेख भिखारी गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 15 से 
sportsjharkhand.com टीम रांची
08:42:13

sportsjharkhand.com टीम

रांची

शहीद शेख भिखारी स्पोर्ट्स क्लब, कांके रांची के तत्वावधान में आठ दिवसीय तीसरी शहीद शेख भिखारी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे होगा जबकि फाइनल 22 अक्तूबर को खेला जाएगा। कांके, पतरा टोली सीआइपी फुटबॉल मैदान में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट छोटानागपुर एथेलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) से संबद्धता प्राप्त है। 

टूर्नामेंट के विजेता को 80 हजार नकद व ट्रॉफी, उपविजेता को 51 हजार नकद व ट्रॉफी दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मैच के लिए मैन ऑफ दी मैच के अलावा तृतीय व चतुर्थ स्थाने पानेवाली टीमों, मैन ऑफ द टूर्नामेंट सहित कई अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।क्लब के सचिव महफुज आलम ने बताया कि टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रवेश शुल्क सात हजार रुपए है। टूर्नामेंट में भाग लेने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2017 है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए 7903368914 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।