sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
होटवार के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में केंद्रीय कोयला सचिव डॉ इंद्रजीत सिंह जी के हाथों बच्चों को शाम 6 बजे स्वच्छता किट दिलवानेवाले CCL के अफसर और अधिकारी मात्र 2 घंटे बाद ही स्वच्छ्ता को ठेंगा दिखाते हुए नजर आए। खबर के साथ दी गई तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि टाना भगत स्टेडियम के प्रवेश द्वार के बाहर और भीतर कार्यक्रम के बाद किस तरह की गंदगी फैलाई गई है। दरअसल 6.30 बजे के आसपास जैसे ही कोयला सचिव स्टेडियम से बाहर निकले CCL के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच नास्ते को लेकर मारामारी शुरू हो गई। जिसके हाथ जितना लगा लेकर चलता बना। इसी मारामारी में सफाई की शपथ गंदगी के नाम पर स्वाहा हो गई। एक पखवाड़े पहले राज्यपाल महोदया की मौजूदगी में स्वच्छता की शपथ लेनेवाले CMD समेत CCL के वरीय अधिकारी VVIP गेस्ट हाउस में ही थे ठीक उसी वक़्त स्वच्छता नाश्ते के डिब्बों व चाय के कागजों के कफन में दफ़न हो रही थी। CCL के अफसरों की कथनी और करनी के इस अंतर को समझना ज्यादा कठिन नहीं है।
बच्चों को नहीं CCL के अफसरों-कर्मचारियों को जरूरत है स्वच्छता की पाठशाला की
CCL CSR के पैसों से अपने कमांड एरिया (जिन जिलों में खनन करता है) में राहनेवाले बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ्ता की पाठशाला चला रही है। जिसके तहत वर्कशॉप, योगा के प्रशिक्षण के अलावा स्वच्छता किट का वितरण और उसके उपयोग की जानकारी दी जा रही है। लेकिन ये तस्वीरें ये बताने को काफी हैं कि बच्चों से ज्यादा CCL के अफसरों-कर्मचारियों को स्वच्छता की पाठशाला में पढ़ाया जाना जरूरी प्रतीत होता है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत