Sports Jharkhand
आइएएएफ लेबल 1 अंडर 16 प्रशिक्षण संपन्न, सोमा विश्वास बनीं टाॅपर
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:05:59

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

पूर्व ओलंपियन सोमा विश्वास ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ (IAAF) द्वारा होटवार के मुख्य एथलेटिक स्टेडियम में पिछले एक पखवाड़े (2 से 13 मई तक) से चलाए जा रहे CECS Level 1 Under 16 प्रशिक्षण कार्यक्रम में टाॅपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही सोमा विश्वास ने CECS Level 2 Under 16 प्रशिक्षण शिविर के लिए भी योग्यता हासिल कर ली, सोमा के साथ 13 अन्य प्रशिक्षकों को भी अगले दौर (लेबल 2 अंडर 16) के प्रशिक्षण के लिए योग्य पाया गया। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए जुटे सभी 23 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए लेकिन 9 प्रशिक्षकों को लेबल 1 कोर्स सर्टिफिकेट के साथ ही संतोष करना पड़ेगा क्योंकि वे लेबल दो के लिए योग्य नहीं पाए गए। होटवार के मुख्य स्टेडियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों को झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल व कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देनेवाले मलेशिया के साइमन लाॅ व भारतीय एथलेटिक्स टीम के डिप्टी चीफ कोच राधाकृष्णन नैयर भी मौजूद थे। 

लेबल 1 अंडर 16 प्रशिक्षण शिविर में 23 प्रशिक्षक हुए शामिल

प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न राज्यों से कुल 23 प्रशिक्षक शामिह हुए जिनमें से झारखंड के 8 ( नीरज कुमार, आशू भाटिया, शशांक भूषण सिंह, प्रणव कुमार सिंह, गोपाल कुमार ठाकुर, मो आलमगीर आलम, ब्रिटो जाॅय व रणवीर सिंह), पश्चिम बंगाल के 3 (सोमा विश्वास, रूद्र प्रतीम राॅय व हरि सदन विट्ठल), उत्तर प्रदेश के 2 (अनुपमा श्रीवास्तव व धनंजय राॅय), केरल के 2 (जमशेर व सुरेन्द्रन), तेलंगाना (सुनील वेंगपल्ली व सतीश वेंगपल्ली) के 2, कर्नाटक (नागराज भरत), दिल्ली (रमन झा), ओड़िसा (श्रीकांत पाढी), पंजाब (चंद्रभान), राजस्थान (अरविंद कुमार), तमिलनाडू (वृतो जाॅय) के 1-1 प्रशिक्षक शामिल थे। 

Level 1 में कराए गए 16 इवेंट, Level 2 में होगा 1 इवेंट

एक पखवाडे तक चले प्रशिक्षण के दौरान 23 प्रशिक्षकों को एथलेटिक्स के 16 इवेंट की बारिकियों के बारे में क्रमवार बताया गया और सभी की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा भी ली गयी। मलेशिया के साइमन लाॅ ने sportsjharkhand.com बताया कि आनेवाले दिनों में लेबल 1 और लेबल 2 के प्रशिक्षण के और शिविर आयोजित किए जाने की रूपरेखा तय कर ली गयी है और लेबल 2 के दौरान सिर्फ और सिर्फ एक इवेंट की तकनीकी बारिकियों से प्रशिक्षकों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए एथलेटिक्स के बेहतर भविष्य के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने की आशा व्यक्त की।

टाॅप 14 मेधा क्रम में जो Level 2 के लिए योग्य पाए गए

सोमा विश्वास, रूद्र प्रतीम राॅय, नागराज भरत, अनुपमा श्रीवास्तव, रमन झा, पिंटो, चंद्रभान, सुनील वेंगमपल्ली, धनंजय राय, जमशेर, सुरेन्द्रन, नीरज कुमार, आशू भाटिया, शशांक भूषण सिंह।

इनमें से नीरज कुमार, आशू भाटिया व शशांक भूषण सिंह  झारखंड से हैं। अनुपमा श्रीवास्तव यूपी से हैं लेकिन वे अभी जेएसएसपीएस में सेवा दे रही हैं।

बाॅटम 9, जो पास तो हुए लेकिन Level 2 के लिए अयोग्य पाए गए

अरविंद कुमार, प्रणव कुमार सिंह, गोपाल कुमार ठाकुर, श्रीकांत पाढ़ी, हरि सदन विट्ठल, सतीश वेंगपल्ली, मो आलमगीर आलम, ब्रिटो जाॅय व रणवीर सिंह। 

इनमें से प्रणव कुमार सिंह, गोपाल कुमार ठाकुर, मो आलमगीर आलम, ब्रिटो जाॅय व रणवीर सिंह  झारखंड से हैं।