Sports Jharkhand
महिला फुटबॉल लीग का खिताब सरकार वीमेंस फुटबॉल अकादमी को
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:33:55

sportsjharkhand.com टीम

रांची/जमशेदपुर


सरकार वीमेंस फुटबॉल अकादमी ने पहली महिला फुटबॉल लीग का खिताब जीत लिया है। JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में सरकार वीमेंस फुटबॉल अकादमी ने अपने स्टार खिलाड़ी रानी रबी दास के दो गोलों की बदौलत शीला देवी मेमोरियल फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर खिताब जीता। जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (JSA) के तत्वावधान में स्टील सिटी के इतिहास में पहली बार आयोजित महिला फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान ओयनम बेम्बेम देवी, जिला खेल पदाधिकारी मनोहर प्रसाद व द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा महतो ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सरकार वीमेंस फुटबॉल अकादमी की रानी रबी दास को दिया गया। जिन्होंने प्रतियोगिता के दौरान कुल 7 गोल दागे।