Sports Jharkhand
रांची की टीम को ओवरऑल ख़िताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:22:23

17वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय फ्रीस्टाइल ग्रीको रोमन (पुरुष) व फ्रीस्टाईल महिला कुश्ती प्रतियोगिता में रांची की टीम ओवरऑल चौंपियन बनी। पुरुष फ्रीस्टाईल में रांची की तीन स्वर्ण, पांच रजत के साथ पहले स्थान पर रही। जबकि बोकारो की टीम तीन स्वर्ण व तीन रजत के साथ दूसरे तथा एक स्वर्ण व दो कांस्य के साथ लोहरदगा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

र्ग्रीको रोमन बालक में रांची की टीम पांच स्वर्ण तीन रजत व एक कांस्य पदक के साथ 85 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। हजारीबाग की टीम तीन स्वर्ण (30 अंक) के साथ दूसरे व गढ़वा की टीम एक स्वर्ण व एक रजत (19 अंक) के साथ तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में रांची की टीम आठ स्वर्ण व एक कांस्य (88 अंक) के साथ पहले, गुमला की टीम दो स्वर्ण व तीन कांस्य (44 अंक) के साथ दूसरे व साहिबगंज की टीम एक रजत व दो कांस्य (34 अंक) के साथ तीसरे स्थान पर रही।