sportsjharkhand.com टीम रांची अश्लील वीडियो भेजने का हैबिचुअल ऑफेण्डर रहा है भगीरथ समाई
भगीरथ समाई अश्लील वीडियो भेजने का हैबिचुअल ऑफेण्डर रहा है। ये दूसरी बार है जब भगीरथ समाई ने व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियो भेजा है। अगस्त 2019 में भी JSSPS के ऑफिसियल ग्रुप में एक अश्लील वीडियो डाला था। मामले की जांच में भगीरथ समाई ने खुद के फोन के दुरुपयोग किसी और व्यक्ति के द्वारा किए जाने का आरोप लगाया था।
पोर्नोग्राफी ने लील लिया भगीरथ समाई का कैरियर
खिलाड़ी के रूप में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने पर केंद्र सरकार ने जिस भगीरथ समाई को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। तत्कालीन आंध्र प्रदेश सरकार ने 32वें राष्ट्रीय खेलों के लिए बनाए गए शूटिंग रेंज का नाम जिस भगीरथ समाई के नाम पर किया। जिस भगीरथ समाई ने एक खिलाड़ी के रूप में दो बार ओलंपिक, एशियाड-एशियाई चैंपियनशिप में पदक विजेता व विश्व चैंपियनशिप में देश का झंडा बुलंद किया वो आज पोर्नोग्राफी के जाल में फंस कर एक कोच के रूप में अपना कैरियर तबाह करने की कगार पर आ पहुंचा है। लगभग एक साल पहले तक भगीरथ समाई के पास बेस फोन ही हुआ करता था फिर जब से एंड्रॉइड फोन आया वो पोर्नोग्राफी के जाल में फंसते चले गए। पता हो कि सेना से रिटायर होने के बाद भगीरथ समाई ने प्रशिक्षण में अपना कैरियर बनाने के लिए JSSPS से जुड़े थे।
JSSPS में अब भी कई भगीरथ समाई मौजूद !
sportsjharkhand.com पिछले तीन वर्षों से JSSPS में कार्यरत भगीरथ समाईयों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाता रहा है। हमारी मुहिम का ही असर था कि लंगोट के ढीले दो कर्मचारियों व दो वरीय अधिकारियों को JSSPS से तड़ीपार किया गया। पूरी जिम्मेवारी से sportsjharkhand.com कहता है कि JSSPS में कई और भगीरथ समाई मौजूद हैं। ज़रूरत है भगीरथ समाई को ढूंढकर बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा। अन्यथा भविष्य में इससे बड़ी शर्मनाक घटना झेलने के लिए JSSPS प्रबंधन को तैयार रहना होगा। इस मसले पर जीरो टोलरेंस के साथ काम करने की ज़रूरत है और sportsjharkhand.com हरसंभव मदद को तैयार हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत