Sports Jharkhand
AGM में पदाधिकारियों-सदस्यों ने अमिताभ चौधरी को JSCA स्टेडियम में आजीवन ऑफिस दिए जाने का निर्णय लेकर कृतज्ञता जताई
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:22:30

JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अमिताभ चौधरी के प्रति कृतज्ञता जताते हुए रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑफिस के लिए आजीवन दो कमरे देने का प्रस्ताव दिया और आमसभा की सहमति से निर्णय पर मुहर भी लग गई। ये वही दो कमरे हैं जिनमें बतौर JSCA अध्यक्ष व बतौर BCCI के संयुक्त सचिव-कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी बैठते रहे हैं। JSCA के इतिहास में किसी पूर्व अध्यक्ष को ऑफिस के लिए आजीवन इस तरह कमरे का आवंटन करने का निर्णय पहली बार लिया गया है। ये देखना रोचक होगा कि जो सदस्य (अमिताभ चौधरी) JSCA में किसी भी पद के लिए आजीवन अयोग्य हो चुका हो उसे कमरे एलॉट करने से किसका और कितना फायदा होता है। पता हो कि नवनिर्वाचित कमिटी ने टीम अमिताभ के नाम पर ही वोट मांगकर विजयश्री प्राप्त की थी। इस निर्णय से एक बात पर आधिकारिक मुहर लग गई कि JSCA से भले ही लोढा कमिटी की सिफारिशों व SC के निर्णय के आलोक में अमिताभ चौधरी बाहर हो गए हों लेकिन सत्ता पर अपरोक्ष रूप से नियंत्रण उनका ही रहेगा, पूर्व की तरह।





...जब अमिताभ ने मनोज के संदेश पढ़कर सुनाये


AGM के दौरान अमिताभ चौधरी ने पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा भेजे गए SMS व Whatsapp संदेशों को पढ़कर सदस्यों को सुनाया। इसके बाद अमिताभ ने सदस्यों से कहा कि अगर कोई अपने किये के लिए माफी मांगता हो तो उसे माफ कर देना चाहिए। इसके अलावा JSCA मुख्यालय कीनन स्टेडियम का भी मामला उठा। जमशेदपुर के रहने वाले पलामू से आजीवन सदस्य मनोज ने की कीनन की दुर्दशा का मामला उठाया। जमशेदपुर के बंगाल क्लब में आयोजित AGM मात्र 25-30 मिनट में ही निपट गई। इस दौरान लगभग 200 सदस्य मौजूद रहे, जिनमें ज्यादातर रांची व जमशेदपुर के ही थे।




आमने-सामने


अमिताभ चौधरी जी ने JSCA को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान दिलाई है, उसे स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जो अविस्मरणीय योगदान दिया है, उसके सम्मान के लिए JSCA प्रबंधन ने ये छोटा सा प्रयास है।


JSCA कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी




JSCA भी अब कांग्रेस की राह पर चल पड़ा है। JSCA के दस जनपथ पर आधिकारिक मुहर लगाकर नवनिर्वाचित कमिटी के सदस्यों ने बता दिया है कि वो किसके रिमोट पर नाचने को तैयार हैं। झारखंड कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के नई कमिटी में निर्वाचित होने के बाद ये तो होना ही था।


JSCA के पूर्व पदाधिकारी (नाम नहीं छापने की शर्त पर)