Sports Jharkhand
U 17 नेहरू हॉकी : झारखंड की बालाओं ने हरियाणा को 21-0 से रौंदा
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:37:52
sportsjharkhand.com टीम

दिल्ली/रांची

नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में मंगलवार को खेले गए नेहरू हाॅकी अंडर 17 बालिका वर्ग के मैच में झारखंड की बालाओं ने हरियाणा को 21-0 के भारी अंतर से धो लगातार दूसरी जीत दर्ज की। झारखंड की ओर से ब्यूटी डुंगडुंग व रजनी केरकेट्टा ने 5-5 गोल दागे जबकि प्रीति मिंज ने 4 और दीपिका सोरेंग ने 3 गोल मारे। सिंपी, प्रिया, निक्की और काजल ने 1-1 गोल किया।हइसमें प्रीति मिंज को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। झारखंड ने पहले मैच में बिहार को 14-0 से रौंदा था।