Sports Jharkhand
रैंकिंग टीटी : रांची के अभिनव ने सब जूनियर बालक का खिताब जीता
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:37:17

sportsjharkhand.com टीम

घाटोटांड़-रामगढ़/रांची

पहली झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस (टीटी) प्रतियोगिता में रांची के अभिनव ने सब-जूनियर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। अभिनव ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में गढ़वा के अमल कुमार ठाकुर को 4-3 से हराया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अर्चिता डे (पूर्वी सिंहभूम) व श्रुति महानंद (पूर्वी सिंहभूम) और बालक वर्ग में शिवाजी राव (पूर्वी सिंहभूम) व मृन्मया प्रधान (पूर्वी सिंहभूम) का प्रदर्शन शानदार रहा और वे कई वर्गों में विजेता-उपविजेता रहे।

घाटोटांड़ के होली क्रॉस स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन फाइनल के 10 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में राज्यभर के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रामगढ़ एसपी ए विजयलक्ष्मी व DDC रामगढ़ सुनील कुमार व अन्य अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर झारखंड टीटी संघ के महासचिव जयकुमार सिन्हा समेत कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


परिणाम इस प्रकार रहा

Cadet Girls Final

अर्चिता डे (पूर्वी सिंहभूम) ने अंजली कुमारी (गढ़वा) को 3-1 से

Cadet Boys Final

नीतीश कुमार मेहता (गढ़वा)ने अनिमेष कुमार (गढ़वा) को 4-1 से हराया

Sub Junior Girls Final

अर्चिता डे (पूर्वी सिंहभूम) ने  दिशा नारंग (पूर्वी सिंहभूम) को 4-1 से हराया

Sub Junior Boys Final

अभिनव (रांची) ने अमल कुमार ठाकुर (गढ़वा) को 4-3 से हराया

Junior Girls Final

खुशी कुमारी (पूर्वी सिंहभूम) ने हेमलता सिंकू (धनबाद) को 4-2 से हराया

Junior Boys Final

मृन्मया प्रधान (पूर्वी सिंहभूम)ने करण राज (धनबाद) को 4-0 से हराया

Youth Girls Final

श्रुति महानंद (पूर्वी सिंहभूम) ने अर्चिता डे (पूर्वी सिंहभूम) को 4-3 से हराया

Youth Boys Final 

शिवाजी राव (पूर्वी सिंहभूम) ने मृन्मया प्रधान (पूर्वी सिंहभूम) को 4-0 से हराया

Women’s Singles Final

श्रुति महानंद (पूर्वी सिंहभूम) ने खुशी कुमारी (पूर्वी सिंहभूम) को 4-1 से हराया

Men’s Singles Final

शिवाजी राव (पूर्वी सिंहभूम) ने सोमनाथ चक्रवर्ती (रांची) को 4-0 से हराया।