Sports Jharkhand
मान्यता मिलने के बाद IPCA की पहली AGM में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:59:17

sportsjharkhand.com टीम

रांची

अंतरराष्ट्रीय पियरे डी कुबर्टिन संघ द्वारा मान्यता मिलने के बाद भारतीय पियरे डी कुबर्टिन संघ (IPCA) की पहली AGM में संघ के क्रिया-कलापों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रांची स्थित मुख्यालय में आयोजित बैठक में ओडिसा के लिए गणेश चंद्र हेम्ब्रम, पश्चिम बंगाल के लिए विंसेनिया टोप्पो, गुजरात के लिए मैरी मुंजनी, तमिलनाडु के लिए उमापति जयकृष्णन और झारखंड के लिए उमा रानी पालित को स्टेट को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति किया गया। डॉ उमाकांत सिंह को स्कूल नेटवर्किंग कमिटी के कन्वेनर पद पर नियुक्त किया गया। AGM के बाद प्रेस वार्ता में IPCA के पदाधिकारियों ने बताया कि अब संघ ज्यादा से ज्यादा स्कूलों को आनेवाले दिनों में इस मुहिम का हिस्सा बनाएगा। अगस्त 2017 में  एस्टोनिया में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतनेवाले हर्षित पंजवानी समेत 4 अन्य प्रतिभागियों को ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोप्प्नो और सुमराय टेटे ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान IPCA उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, महासचिव सरोजनी लकड़ा, कोषाध्यक्ष जयदीप सरकार, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।